सियासी घमासान: जोधपुर में कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन
सियासी घमासान: जोधपुर में कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन

सियासी घमासान: जोधपुर में कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन

जोधपुर, 25 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर जोधपुर में शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय आह्वान के तहत कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ रास्ता रोककर जोरदार नारेबाजी की। यह धरना प्रदर्शन जिला कलेक्ट्रेट के बाहर किया गया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने भी इस प्रदर्शन में पूरी तरह से भागीदारी निभाई। प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन को अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसी प्रकार की सोशल डिस्टेंसिंग नहीं रखी। उन्होंने कोरोना गाइडलाइन और सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई। कांग्रेस की तरफ से आज भाजपा के खिलाफ प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन किया गया। जोधपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। धरने के प्रारंभ में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखा। धरने में बैठने के लिए कुर्सियां मंगवाई गई और वह भी थोड़ी दूरी पर रखी गई। इसमें महिलाओं और वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारी बैठे। थोड़ी देर बाद वहां अलग-अलग स्थानों से गाडिय़ों में भरकर कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचना शुरू हो गए और उन्होंने वहां आकर नारेबाजी शुरू कर दी। वे लोग सडक़ पर आ गए और रास्ता रोककर प्रदर्शन करने लगे। कुछ ही देर में वहां भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। शुरुआत में पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोकना चाहा लेकिन कांग्रेसियों की संख्या बढऩे के कारण बाद में पुलिस भी मूक दर्शक बनकर खड़ी रही। बता दे कि कांगे्रस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की तरफ से धरने में पचास से अधिक कार्यकर्ताओं के नहीं जुटने की अपील की गई थी लेकिन यहां करीब तीन सौ से अधिक कार्यकर्ता एकत्रित हुए थे। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in