condolences-to-governor-and-chief-minister-on-martyrdom-of-jawan-laxman-resident-of-jodhpur
condolences-to-governor-and-chief-minister-on-martyrdom-of-jawan-laxman-resident-of-jodhpur

राज्यपाल और मुख्यमंत्री की जोधपुर निवासी जवान लक्ष्मण की शहादत पर शोक संवेदना

जयपुर, 04 फरवरी(हि.स.)। राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर जिले की बिलाड़ा तहसील के खेजड़ला गांव निवासी भारतीय सेना के जवान लक्ष्मण की शहादत पर नमन करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल मिश्र ने शहीद पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को उनके बिछोह का दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विटर के जरिए अपने शोक संदेश में कहा कि जोधपुर निवासी जवान लक्ष्मण सीमा पर पाकिस्तान द्वारा सीजफायर के उल्लंघन के दौरान शहीद हो गए। उनकी शहादत पर मैं नमन करता हूं और ईश्वर से उनके परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। हिन्दुस्थान समाचार/ संदीप/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in