Collector holiday on Gangaur and Jaljhulani Ekadashi this year in Udaipur
Collector holiday on Gangaur and Jaljhulani Ekadashi this year in Udaipur

उदयपुर में इस साल गणगौर और जलझूलनी एकादशी पर कलेक्टर अवकाश

उदयपुर, 09 जनवरी (हि.स.)। उदयपुर जिला कलेक्टर चेतन देवड़ा ने एक आदेश जारी कर उदयपुर जिले में स्थानीय मेला व त्यौहार के उपलक्ष्य में वर्ष 2021 में दो स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेशानुसार गुरुवार, 15 अप्रैल को गणगौर और शुक्रवार 17 सितंबर को जलझूलनी एकादशी के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश रहेगा। गौरतलब है कि जिला कलेक्टर के पास साल में दो स्थानीय अवकाश करने का अधिकार होता है जिस पर सामान्यतौर पर स्थानीय परम्पराओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय किया जाता है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनीता कौशल/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in