chlorine-gas-leakage-in-sewerage-treatment-plant-people-suffocated-police-made-several-colonies-overnight
chlorine-gas-leakage-in-sewerage-treatment-plant-people-suffocated-police-made-several-colonies-overnight

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव:लोगों का घुटने लगा दम,पुलिस ने रातों कराई कई कॉलोनियां

जयपुर, 28 मई (हि.स.)। ब्रह्मपुरी थाना इलाके में गोविंद नगर स्थित नगर निगम का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में गुरुवार देर रात क्लोरीन गैस के रिसाव से दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रातों रात कई कॉलोनियों को खाली कराया। हादसे में दो कर्मचारियों की हालत बिगड़ने पर सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाधिकारी भरत सिंह राठौड ने बताया कि ब्रह्मपुरी इलाके में आमेर रोड पर स्थित नगर निगम कॉलोनी में नगर निगम का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट है। जहां करीब 900 लीटर क्लोरीन गैस से भरे दो बड़े सिलेंडर है, जो कि सीवरेज की सफाई में काम आते है। रात करीब 2.45 बजे एक सिलेंडर में लीकेज हो गया। इससे तेजी से गैस का रिसाव होना शुरू हो गया। कुछ ही देर में गैस गोविंद नगर, नगर निगम कॉलोनी, शंकर नगर कॉलोनी तक फैलने लगी। इससे घरों में सो रही आंखों में जलन होने लगी। तबीयत बिगड़ने पर लोगों ने आसपास के लोगों को जगाया। तब मामला ब्रह्मपुरी थाना पुलिस तक पहुंचा और सीवरेज प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव होने की जानकारी मिली। इस बीच बुजुर्गो का गैस से दम घुटने लगा। बच्चे और महिलाएं रोने लगे। कई परिवार दहशत में आ गए। पुलिस थाने के क्वार्टर भी खाली हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारी और रात्रि गश्त पर मौजूद करीब आठ थानों की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने माइक से अनाउंसमेंट करवाकर लोगों को घरों से बाहर निकलने को कहा। इससे पहले ही गैस रिसाव से घबराए हुए लोग जान बचाने के लिए दूर चले गए। किसी ने सड़क पर रात बिताई तो कोई दूर पार्क में परिवार को लेकर चला गया। शुक्रवार सुबह साढे चार बजे सीतापुरा से तकनीकी इंजीनियर्स को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बुलाया गया। दमकल की गाड़ियां मंगवाई गईं। तब इंजीनियरों ने जिस सिलेंडर में गैस रिसाव हो रहा था। उसे एक हौद में डाल दिया। इसके बाद दमकल से पानी डलवाकर उसे भर दिया। इससे गैस का रिसाव कम हो गया। पुलिस के मुताबिक हालत यह थी कि गैस रिसाव की वजह से प्लांट के पास जाना मुश्किल हो गया था। लेकिन, किसी तरह सिविल डिफेंस, दमकल और पुलिस की टीम नगर निगम के इंजीनियर्स के साथ अंदर पहुंची। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/ ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in