वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानियों का घर जाकर होगा अभिनंदन- मुख्यमंत्री
वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानियों का घर जाकर होगा अभिनंदन- मुख्यमंत्री

वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानियों का घर जाकर होगा अभिनंदन- मुख्यमंत्री

जयपुर, 31 जुलाई (हि.स.)। भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर 9 अगस्त को प्रदेश के सभी 29 स्वतंत्रता सेनानियों का राज्य सरकार की ओर से उनके घर जाकर अभिनंदन किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश को आजाद कराने में इन स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का स्मरण करते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय किया है। गहलोत ने कहा है कि आज हम इन सभी स्वतंत्रता सेनानियों के कारण ही खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम तथा भारत छोड़ो आंदोलन के जरिए देश को आजाद कराने में इन सभी ने अमूल्य योगदान दिया। उनके त्याग, समर्पण एवं देशप्रेम के जज्बे के सामने हम सभी नतमस्तक एवं कृतज्ञ हैं। इन्हीं की बदौलत हमारे देश में लोकतंत्र कायम हो सका। युवा पीढ़ी को इनके त्याग एवं समर्पण से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना हम सबका दायित्व है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि कोरोना एवं इन स्वतंत्रता सेनानियों की अधिक उम्र को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित जिलों के जिला कलेक्टर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर या उपखण्ड अधिकारी घर पर जाकर उनका अभिनंदन करें। सभी वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानियों को गहलोत की ओर से प्रेषित शुभकामना संदेश प्रदान कर तथा अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका सम्मान किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/ संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in