bjp39s-protest-against-gehlot-government-against-anti-people-policies-and-misrule-hundreds-of-bjp-workers-took-out-a-rally-demonstrating-power
bjp39s-protest-against-gehlot-government-against-anti-people-policies-and-misrule-hundreds-of-bjp-workers-took-out-a-rally-demonstrating-power

जन विरोधी नीतियों व कुशासन के विरोध में गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल:सैंकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन कर निकाली रैली

जयपुर,17 मार्च(हि.स.)। गहलोत सरकार की जन विरोधी नीतियों व कुशासन के विरोध में भाजपा की ओर से हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत बुधवार को जयपुर में कार्यकर्ता शक्ति प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा इस प्रदर्शन से पहले जयपुर के चिंकारा कैंटीन नगर निगम फायर स्टेशन से कलेक्ट्रेट तक भाजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। रैली जैसे ही कलेक्ट्रेट सर्किल पहुंची। वहां भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में घुसने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने गेट नं. दो पर बेरिकेट्स लगा कर उन्हे रोक लिया, जिसे देख कार्यकर्ता भड़क गए और फिर कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में घुसने के लिए बेरीकेट्स पर चढ़ते हुए दीवारों पर चढ़ गए और बिजली के बिल माफ करने, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस बीच कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान ..जय श्री राम... के भी नारे लगाए। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से समझाइश की। समझाइश के काफी देर बाद कार्यकर्ता बेरीकेट्स और दीवार से नीचे उतरे, जिसके बाद कार्यकर्ताओं का एक दल कलेक्ट्रेट के अंदर गया और जिला कलक्टर अंतर सिंह नेहरा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अरूण चतुर्वेदी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, अशोक परनामी, मोहनलाल गुप्ता, अशोक लाहोटी, उपमहापौर पुनीत कर्णावट सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां और जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा की गैर मौजूदगी में इस प्रदर्शन में राजे गुट के करीबी शामिल हुए। हालांकि राजपाल और चतुर्वेदी को छोड़ दे तो शेष जनप्रतिनिधि केवल ज्ञापन देने के समय ही अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने पहुंचे। इसके अलावा इस हल्ला बोल प्रदर्शन में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी शामिल हुई। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in