bjp39s-action-plan-meeting-on-fronts-on-friday
bjp39s-action-plan-meeting-on-fronts-on-friday

भाजपा के मोर्चों की कार्य योजना बैठक शुक्रवार को

जयपुर, 18 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के सभी सातों मोर्चों की संयुक्त योजना बैठक शुक्रवार (19 फरवरी) को प्रात: 11 बजे से भाजपा प्रदेश कार्यालय में 5 सत्रों में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि मोर्चों की टीम के गठन के बाद पहली संयुक्त योजना बैठक आयोजित होगी, जिसे पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां और प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर सम्बोधित करेंगे। साथ ही बैठक में प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा एवं सुशील कटारा भी मौजूद रहेंगे। बैठक में किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अल्का मूंदड़ा, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र मीणा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाणा सहित सभी मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहेंगे। शर्मा ने बताया कि पूरे दिन चलने वाली इस बैठक में राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। संगठन के कार्य विस्तार, कार्यक्रम, संगठन की रीति-नीति पर चर्चा होगी। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in