भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रक्षा बंधन पर शुभकामनाएं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रक्षा बंधन पर शुभकामनाएं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रक्षा बंधन पर शुभकामनाएं

जयपुर, 02 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने भाई-बहन के पावन पर्व रक्षाबंधन पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. पूनियां ने अपने संदेश में कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार ना केवल भाई-बहन के पवित्र प्रेम का पर्व है, बल्कि यह नारी की अस्मिता और उसके विश्वास का भी प्रतीक है। यह पर्व हमें स्त्री के सम्मान के प्रति वचनबद्ध करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि इस पवित्र त्यौहार के दिन भाई-बहनों को उपहार देते समय और बहनें भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधते समय स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करें, जिससे स्वदेशी को बढ़ावा मिले। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, चन्द्रकान्ता मेघवाल, सी.पी. जोशी, डॉ. अलका सिंह गुर्जर, हेमराज मीणा, प्रसन्न मेहता, मुकेश दाधीच, माधोराम चौधरी, प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर, भजनलाल शर्मा, दीया कुमारी, सुशील कटारा, प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल, अशोक सैनी, महेन्द्र यादव, के.के. विश्नोई, श्रवण सिंह बगड़ी, मधु कुमावत, बिजेन्द्र पूनियां, महेन्द्र जाटव, वन्दना नोंगिया, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, प्रदेश कार्यालय मंत्री राघव शर्मा सहित अनेक नेताओं ने रक्षाबंधन पर्व की सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in