bjp-will-carry-out-foot-march-on-wednesday-on-many-issues
bjp-will-carry-out-foot-march-on-wednesday-on-many-issues

कई मुद्दों को लेकर भाजपा बुधवार को निकालेगी पैदल मार्च

जयपुर,16 मार्च(हि.स.)। प्रदेश में बढ़ते अपराध, महिलाओं के साथ बलात्कार, किसानों की कर्जमाफी जैसे कई मुद्दों को लेकर जयपुर शहर भाजपा की ओर से प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के नेतृत्व में बुधवार को पैदल मार्च निकाला जा रहा है। इसके बाद कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कलेक्टर को कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ ज्ञापन दिया जाएगा। शहर अध्यक्ष राघव शर्मा ने बताया कि चिंकारा कैंटीन के सामने नगर निगम फायर स्टेशन (बनीपार्क) के ऑफिस के बाहर से जिला कलेक्टर मुख्यालय तक हल्ला बोल कार्यक्रम होगा। बुधवार सुबह शुरू होने वाले पैदल मार्च में विधायक,पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी, समस्त कार्यकर्ता, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, समस्त कार्यकारणी पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, पूर्व व वर्तमान सभी मोर्चो प्रकोष्ठ के पदाधिकारी,वार्ड संयोजक सभी पूर्व व वर्तमान बूथ अध्यक्ष शामिल होंगे। कलेक्ट्रेट पहुंचकर एक प्रतिनिधिमंडल की ओर से कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in