bjp-will-agitate-across-the-state-against-anti-people-policies-of-gehlot-government-singh
bjp-will-agitate-across-the-state-against-anti-people-policies-of-gehlot-government-singh

गहलोत सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा करेगी प्रदेशभर में आंदोलन : सिंह

जयपुर, 23 फरवरी (हि.स.)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के नेतृत्व में मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पर हुई कोर कमेटी की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कोर कमेटी की बैठक के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा दी गई कार्ययोजना पर हम लोगों ने चर्चा की है। हमारा मकसद है कि मण्डल सशक्त हो, बूथ समितियां सक्रिय हो और पन्ना प्रमुख तक पार्टी मजबूत बने। पार्टी 06 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाएगी व 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडक़र की जयंती पर विभिन्न सेवा कार्यों के कार्यक्रमों का सफलतम आयोजन हो, इसको लेकर कोर कमेटी की बैठक में चर्चा हुई। सिंह ने कहा कि विशेष रूप से प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा हुई। प्रदेश की गहलोत सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से फेल है। प्रदेशभर में आगामी 06 मार्च से 14 मार्च तक सभी मण्डल स्तर, तहसील स्तर तक गहलोत सरकार के कुशासन से, बेरोजगारी भत्ते के लिए युवा परेशान हंै, किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ, बिजली की बढ़ी दरों से प्रदेश का आमजन परेशान हंै, कानून व्यवस्था ध्वस्त हंै, विकास के काम रुके हैं, इन सभी मुद्दों को लेकर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता प्रदेश की जनता की भलाई के लिए प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के नेतृत्व में आंदोलन करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के नेतृत्व में पूरी प्रदेश भाजपा टीम बहुत अच्छा कार्य कर रही है। केन्द्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी की योजनाओं को प्रदेश के जन-जन तक पहुंचाने का जमीनी स्तर तक कार्य कर रही है और जनहित के मुद्दे उठाकर गहलोत सरकार को सडक़ से लेकर सदन तक घेरने का काम कर रही है। सिंह ने कहा कि गहलोत सरकार के कुशासन से प्रदेश का किसान, युवा, आमजन सभी हताश एवं परेशान हैं। प्रदेश के गांव एवं शहरों में विकास के कार्य ठप पड़े हैं। जनविरोधी गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूरे प्रदेश का जनमानस तैयार है। विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचण्ड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। सिंह ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 02 मार्च को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित कर मार्गदर्शन देंगे। साथ ही वर्चुअल माध्यम से प्रदेशभर के लाखों-करोड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा। केन्द्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश के गांव-ढ़ाणियों तक पहुंचाया जाएं। किसानों की दोगुनी आय के लिए किए गये एतिहासिक निर्णयों के बारे में प्रदेश के किसानों से संवाद कर उन्हें बताया जाएगा। सिंह ने कहा कि कल्याणकारी कृषि बिलों के बारे में कांग्रेस किसानों को गुमराह कर रही है, ये षडयंत्र कांग्रेस को भारी पड़ेगा। पूरे देश का किसान कांग्रेस को सबक सिखाएगा और कांग्रेस का कृषि बिलों का विरोध किसान विरोधी है। प्रधानमंत्री मोदी पीएम किसान सम्मान निधि, नीम कोटेड यूरिया, पीएम फसल बीमा योजना इत्यादि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से देश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत कर आत्मनिर्भर बना रहे हैं, लेकिन कांग्रेस सिर्फ किसानों को गुमराह करने का कार्य कर रही है। इन्होंने 50 वर्ष के शासन में किसानों के कल्याण के लिए कुछ भी नहीं किया। पूरे देश के किसान प्रधानमंत्री मोदी के साथ मजबूती से खड़े हैं। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पूरा देश भाजपामय होता जा रहा है। आगामी दिनों में पश्चिम बंगाल और असम में भी भाजपा की सरकार बनेगी। तमिलनाडु और केरल में भी भाजपा बहुत शानदार प्रदर्शन करेगी। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका सिंह गुर्जर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष कनकमल कटारा, सी.पी. जोशी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्व

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in