bjp-state-presidents-and-officials-heard-the-73rd-telecast-of-mann-ki-baat-program
bjp-state-presidents-and-officials-heard-the-73rd-telecast-of-mann-ki-baat-program

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनियां एवं पदाधिकारियों ने सुना मन की बात कार्यक्रम का 73वां प्रसारण

जयपुर, 31 जनवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 73वें प्रसारण के जरिए देशवासियों को सम्बोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेशभर के मण्डल एवं बूथ स्तर तक सुना गया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने आमेर शहर में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आमजन के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना, जिसमें उनके साथ जयपुर देहात उत्तर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, मण्डल अध्यक्ष दौलत सिंह शेखावत, मानपुरा मण्डल अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा, मण्डल प्रभारी भगवान सहाय शर्मा, आमेर शहर युवा मोर्चा महामंत्री मुकेश सैनी इत्यादि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने जयपुर शहर के बनीपार्क मण्डल में कार्यकर्ताओं के साथ बूथ संख्या 45 पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा सहित जिले के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया, जिसमें भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। मन की बात के प्रदेश प्रमुख चम्पालाल रामावत ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए साल-2021 के पहले मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत नए साल की उपलब्धियों से की। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in