bjp-state-president-sathish-pooni-wishes-the-people-of-the-state-on-quotrepublic-dayquot
bjp-state-president-sathish-pooni-wishes-the-people-of-the-state-on-quotrepublic-dayquot

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने ‘‘गणतन्त्र दिवस’’ पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

जयपुर, 25 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। पूनियां ने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व लोकतंत्र और संविधान में देशवासियों की आस्था का प्रतीक है। हमें गर्व है कि हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें हमारे महान संविधान निर्माताओं की याद दिलाता है, जिन्होंने हमारे स्वतंत्रता आन्दोलन के महान आदर्शों को संविधान के जरिए अंगीकार किया। गणतन्त्र दिवस के अवसर पर प्रतिपक्ष नेता गुलाबचन्द कटारिया, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. पूनियां द्वारा जयपुर के बड़ी चौपड़ पर प्रातः 8.30 बजे एवं भाजपा प्रदेश कार्यालय पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां सुबह 9 बजे झण्डारोहण किया जायेगा। इस अवसर पर भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका सिंह गुर्जर, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, चन्द्रकान्ता मेघवाल, सी.पी. जोशी, हेमराज मीणा, प्रसन्न मेहता, मुकेश दाधीच, माधोराम चौधरी, नारायण सिंह देवल, प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर, भजनलाल शर्मा, दीया कुमारी, सुशील कटारा, प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल, अशोक सैनी, महेन्द्र यादव, के.के. विश्नोई, श्रवण सिंह बगड़ी, मधु कुमावत, विजेन्द्र पूनियां, महेन्द्र जाटव, वन्दना नोंगिया, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार सहित अनेक नेताओं ने ‘‘गणतंत्र दिवस’’ पर्व की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अल्का मूंदडा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना, एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल एवं एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र मीणा, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, ‘‘मन की बात’’ प्रदेश प्रमुख चम्पालाल रामावत ने भी सभी प्रदेशवासियों को ‘‘गणतंत्र दिवस’’ पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in