bjp-state-in-charge-arun-singh-will-come-to-bhilwara-on-march-21
bjp-state-in-charge-arun-singh-will-come-to-bhilwara-on-march-21

भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह 21 मार्च को भीलवाड़ा आयेगें

भीलवाड़ा, 18 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह 21 मार्च, रविवार को भीलवाड़ा आयेगें। भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली ने बताया कि इस दौरान उनका भाजपा जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करने का कार्यक्रम है। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक 21 मार्च रविवार को प्रातः 9.30 बजे भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं भाजपा राजस्थान प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली की अध्यक्षता में होगी। भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि भाजपा जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर आज भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली ने विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर प्रभारी व सह प्रभारी की टीम गठित की है। लंबे अंतराल के बाद जिला कार्यसमिति की बैठक में सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, नगर परिषद सभापति, उपसभापति, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रधान, उपप्रधान, चेयरमैन, उप चेयरमैन, जिला प्रभारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, मोर्चा प्रभारी, सभी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ,बैठक में अपेक्षित रहेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/मूलचन्द पेसवानी/ ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in