bjp-scheduled-tribe-front-will-celebrate-the-birth-anniversary-of-pisces-god
bjp-scheduled-tribe-front-will-celebrate-the-birth-anniversary-of-pisces-god

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा मनायेगा मीन भगवान की जयंती

जयपुर, 14 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र मीणा ने बताया कि 15 अप्रैल को प्रातः 10 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीन भगवान की जयंती (भगवान विष्णु के पहले अवतार) पर विधिवत पूजा-अर्चना कर एवं भोग लगाकर समाज के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में मिठाई वितरित करके जयंती मनाई जायेगी। मीणा ने बताया कि हर वर्ष आदिवासी मीणा समाज द्वारा मीन भगवान की जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता रहा है। इस बार अनुसूचित जनजाति मोर्चा परिवार द्वारा प्रथम बार भाजपा प्रदेश कार्यालय में जयंती मनाई जायेगी। उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए सीमित संख्या में आयोजित किया जायेगा। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in