bjp-scheduled-tribe-front-celebrated-the-birth-anniversary-of-meen-bhagwan
bjp-scheduled-tribe-front-celebrated-the-birth-anniversary-of-meen-bhagwan

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने मनाई मीन भगवान की जयंती

जयपुर, 15 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीन भगवान (भगवान विष्णु के पहले अवतार) की जयंती मनाई गई। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र मीणा ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए विधिवत पूजा-अर्चना कर एवं भोग लगाकर समाज के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में मिठाई वितरित कर मीन भगवान की जयंती मनाई गई। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम सीमित संख्या में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका सिंह गुर्जर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र मीणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानदेव आहूजा, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक मीणा, महेश मीणा, प्रदेश महामंत्री शेरसिंह मीणा, प्रदेश मंत्री महेश चांदा, आशीष बागड़ी, मोर्चा जयपुर शहर जिलाध्यक्ष श्रवण मीणा सहित मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in