bjp-minority-front-mobilized-for-the-needs-of-the-needy
bjp-minority-front-mobilized-for-the-needs-of-the-needy

जरुरतमंदों की खिदमत में जुटा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा

जयपुर, 22 मई (हि.स.)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने अपने कार्य को विस्तार देते हुए शनिवार को जयपुर शहर के धार्मिक स्थलों मंदिरों, मस्जिदों व अन्य धार्मिक स्थलों पर जरुरतमंदों में राशन सामग्री व अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया। जयपुर सूरजपोल बाजार स्थित श्रीश्वेत सिद्धि विनायक मंदिर व जयपुर खड्डा बस्ती नूर मस्जिद के अहाते में खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम. सादिक खान ने बताया कि प्रदेश के पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों को दिशा निर्देश दिए गए हैं कि अगले 1 सप्ताह में अपने-अपने क्षेत्रों की गांव-ढाणियों में जाकर धार्मिक स्थलों पर जरुरतमंदों में सामग्री बांटे। इस दौरान एक लाख पैकेट खाद्य सामग्री वितरण का प्रदेश भर में लक्ष्य रखा गया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम. सादिक खान, प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती, प्रदेश उपाध्यक्ष फरमान कुरैशी, फखरुद्दीन शेख, कार्यालय मंत्री उस्मान चौहान, सह कार्यालय मंत्री गुलजार कुरैशी, प्रदेश आई-टी सह प्रभारी मोहम्मद इरशाद हसनपुरा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जयपुर शहर अध्यक्ष अब्दुल अजीज हाथी वाले, सलीम महाराज, अता भाई, साहिल भाई, इमरान भाई सहित प्रमुख कार्यकर्ता जरुरतमंदों में राहत सामग्री का वितरण कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in