bjp-mahila-morcha-demonstrated
bjp-mahila-morcha-demonstrated

भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

जयपुर, 23 फरवरी (हि.स.)। प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं पर बढ़ रहे अत्याचार की घटनाओं की पुनरावृति को रोकने के लिए भाजपा महिला मोर्चा डॉ. अलका मूंदड़ा, राजस्थान केशकला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मोहन मोरवाल एवं सर्वसमाज द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय से सिविल लाइन तक धरना-प्रदर्शन किया गया, जिसमें महिला मोर्चा सहित सर्वसमाज ने नारे लगाते हुए गहलोत सरकार के विरुद्ध धरना दिया। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणजीत सिंह सोढ़ाला भी मौजूद रहे। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अलका मूंदड़ा ने कहा कि मौजूदा सरकार मानवता पर एक कलंक है और इस महिला विरोधी सरकार की महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनहीनता को दर्शाता है 6 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना हुई और प्रदेश में गहलोत सरकार सोती रही। उन्होंने कहा कि आरोपी को फांसी की सजा दी जाए। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अलका मूंदड़ा के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष जयश्री गर्ग, प्रदेश मंत्री दीपा नाथावत, बादाम वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी स्नेहा काम्बोज, कार्यालय मंत्री सुमन मीणा, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, सैन समाज के वर्तिका सैन, मंजू सैन, नाई जागृति मंच के प्रधान महासचिव विशम्भर पड़िहार, शोभाग गोठडिया, रावणा राजपूत महिला प्रदेशाध्यक्ष नीलू भाटी सहित सैन समाज के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in