bjp-jodhpur-countryside-committee-joined-the-virtual-meeting
bjp-jodhpur-countryside-committee-joined-the-virtual-meeting

वर्चुअल बैठक में शामिल हुई भाजपा जोधपुर देहात की कमेटी

जोधपुर, 22 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की सेमी वर्चुअल बैठक में जोधपुर भाजपा देहात दक्षिण की कमेटी ने भी भाग लिया। भाजपा देहात के जिला मीडिया संयोजक रमेश विश्नोई ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की सेमी वर्चुअल बैठक में भाजपा देहात दक्षिण जिला ने वर्चुअल रूप से भाग लिया। वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा हमेशा देश को प्रथम, पार्टी दूसरे और खुद को तीसरे नंबर पर रखकर कार्य करती है। जोधपुर जिले समें बैठक में पाली सांसद पीपी चौधरी, भाजपा देहात दक्षिण के जिलाध्यक्ष जगराम विश्नोई, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरताराम देवासी, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री जगदीश देवासी, घेवरराम विश्नोई, प्रदेश मंत्री किरण सुरेन्दर डांगी, सिकंदर बक्स, ज्योति जाणी, धनराज सोलंकी, सोहन चौधरी, रावताराम बिंजारिया, राजेंद्र जांगिड़, श्रवण चौधरी आदि ने भाग लिया। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in