bjp-demands-the-removal-of-cabinet-minister-bhaya-rajsamand-district-collector-and-other-officials
bjp-demands-the-removal-of-cabinet-minister-bhaya-rajsamand-district-collector-and-other-officials

भाजपा ने की कैबिनेट मंत्री भाया, राजसमंद जिलाधीश व अन्य अधिकारियों को हटाने की मांग

जयपुर, 12 अप्रैल (हि. स.)। विधायक एवं पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ, भाजपा चुनाव सम्पर्क विभाग के प्रदेश प्रमुख नाहर सिंह माहेश्वरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार ने मुख्य चुनाव आयुक्त कृष्ण कुणाल को ज्ञापन देकर राजसमंद विधानसभा उपचुनाव 2021 में राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया एवं राजसमंद जिलाधीश व अन्य अधिकारियों को विधानसभा चुनाव प्रक्रिया से तत्काल हटाने की मांग की। सराफ ने बताया कि कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया अपने पद का दुरूपयोग करते हुए राजसमंद कलेक्टर अरविन्द पोसवाल, रेलमगरा पुलिस अधिकारी छगन राजपुरोहित, रेलमगरा एसडीएम मनसुखराम डामोर, राजसमंद बीडीओ भंवर लाल विश्नोई एवं बीडीओ विरेन्द्र सिंह चौहान के माध्यम से मतदाताओं को धमकी दिलवाकर भयभीत कर मतदान को प्रभावित करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया एवं उक्त अधिकारियों के रहते राजसमंद विधानसभा में निष्पक्ष चुनाव होना संभव नहीं है, इसलिए कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया एवं उक्त अधिकारियों को विधानसभा क्षेत्र से तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in