bjp-celebrates-foundation-day-honors-retired-soldiers-and-their-families
bjp-celebrates-foundation-day-honors-retired-soldiers-and-their-families

भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस, सेवानिवृत्त सैनिकों एवं उनके परिजनों का किया सम्मान

डूंगरपुर, 06 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा के मुख्य आतिथ्य, जिलाध्यक्ष प्रभु पंडया की अध्यक्षता, सभापति अमृतलाल कलासुआ, जिला संगठन प्रभारी डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री, उपसभापति सुदर्शन जैन के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त सैनिकों एवं उनके परिजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यक्रम के संयोजक ललित जोशी एवं पदमसिंह डाबी ने सभी का उपरणा ओढाकर स्वागत किया गया। मंचासीन अतिथियों द्वारा वीर बारी काली बाई, पार्वती खराड़ी, कर्नल रामानुज शर्मा, कर्नल डॉ. केसी शर्मा, कांतिलाल, मनोज पूर्बिया, अशोक कुमार, मोहिनी कुंवर, सूबेदार मेजर रामचंद्र रोत, सूर्यसिंह, गीता कुंवर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा ही देश व सैन्य शक्ति के साथ है। भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा सैनिको के हितों के लिए काम किया। आज केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार ने बॉर्डर पर सेना को खुली छूट दे रखी है, सरहद पर सेना को हर संभव मदद को तैयार रहते है। आज देश के सैन्य शक्ति मजबूत हुई हैं। हिंदुस्थान समाचार /व्यास/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in