सोमवार से भाद्रपक्ष शुरू: सावन माह निकला सूखा, अच्छी बारिश को तरसे लोग
सोमवार से भाद्रपक्ष शुरू: सावन माह निकला सूखा, अच्छी बारिश को तरसे लोग

सोमवार से भाद्रपक्ष शुरू: सावन माह निकला सूखा, अच्छी बारिश को तरसे लोग

जोधपुर, 30 जुलाई (हि.स.)। मारवाड़ मेें इस बार सावन का पूरा महिना ही करीबन सूखा बीत गया है। सोमवार को अंतिम दिन है और भाद्रपक्ष का कृष्ण पक्ष लग जाएगा। इस बार सावन करीबन सूखा ही बीता है। महज पांच सात दिन ही बारिश हुई है। मगर वो भी नहीं के बराबर मानी गई है। खेतों में खड़ी फसलों को अब अच्छी बारिश का इंतजार है। किसानों की चिंता भी बढऩे लगी है। बारिश नहीं होने से पेयजल संकट गहरा सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने शुक्रवार से रविवार तक मानसूनी बादलों का मौसम बने रहने की संभावना व्यक्त की है। मगर कहीं भी बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है। गुरुवार को शहर में बादलों की आवाजाही बनी रही। मगर बादलों में ठहराव नहीं होने और बीच बीच में धूप खिलने से गर्मी और उसम बनी रही। सुबह से ही उसम ने सताना शुरू कर दिया। सावन पूरा होने में अब महज चार दिन शेष हैं और चहुंओर सूखे के हालत हैं। किसान से लेकर आमजन तक को बारिश का इंतजार है। बारिश के अभाव में कई जगह फसलें मुरझाने लगी हैं। सावन में लोग उमस व गर्मी से बेहाल हैं। लोगों का कहना है कि सावन व भादो ही ऐसे हैं, जो क्षेत्र को तर करते हैं, लेकिन इस बार सावन रूठा हुआ है। अब भादो से आस हैं। कम बारिश के चलते कई जगह फसलों में नुकसान की भी आशंका बनी हुई है। मानसून के सुस्त पड़ जाने के कारण जोधपुर सहित पूरे मारवाड़ अंचल में झमाझम बारिश की संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही। जुलाई में मई-जून जैसी गर्मी और धूप परेशान कर रही है। धूप और उमस के कारण पसीने छूट रहे हैं। जुलाई में मानसून की कमजोर स्थिति के कारण मौसम बदला हुआ है। इन दिनों गर्मी में कूलर और पंखे भी ज्यादा राहत नहीं दे रहे । हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in