Best wishes to Governor and Chief Minister on Lohri and Makar Sankranti
Best wishes to Governor and Chief Minister on Lohri and Makar Sankranti

लोहड़ी और मकर संक्रांति पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं

जयपुर, 12 जनवरी (हि.स.)। राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोहड़ी पर्व और मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामना दी है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने अपने शुभकामना संदेश में कामना की है कि यह त्योहार सभी के जीवन में नव उत्साह,उमंग के साथ-साथ उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लाए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोहड़ी तथा मकर संक्रांति के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की कामना की है। गहलोत ने कहा है कि सूर्य की उपासना का पर्व मकर संक्रांति हमें जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के साथ कर्म करने, दान-पुण्य के महत्व को समझने और बेसहारा व उपेक्षित व्यक्तियों के सुख-दुख में भागीदार बनने की सीख देता है। साथ ही लोहड़ी का पर्व हमारे जीवन में उल्लास, उमंग और आषा का संचार करता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि वे सकारात्मक सोच एवं नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने तथा जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित पतंगबाजी करने के लिए ऐसी डोर का उपयोग करें जिससे किसी व्यक्ति या पक्षी के जीवन को कोई क्षति ना पहुंचे। हिन्दुस्थान समाचार/संदीप / ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in