attempted-robbery-at-petrol-pump-showing-pistol-robbers-escaped-due-to-alertness-of-personnel
attempted-robbery-at-petrol-pump-showing-pistol-robbers-escaped-due-to-alertness-of-personnel

पिस्टल दिखा पेट्रोल पंप पर लूट का प्रयास, कार्मिकों की सजगता से भागे लुटेरे

बाड़मेर, 15 फरवरी (हि.स.)। पचपदरा थाना अंतर्गत थोब गांव के मेगा हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर लुटेरों ने बीती रात पिस्टल के बल पर लूट का प्रयास किया, लेकिन पंप कार्मिकों के शोर मचाने पर लुटेरे मौके से भाग निकले। पुलिस के अनुसार जिले में थोब गांव के पास मनीषा पेट्रोल पंप पर रविवार देर रात दो लुटेरों ने पिस्तौल दिखा कर लूट का प्रयास किया लेकिन कर्मचारियों की हिम्मत के आगे वे सफल नहीं हो पाए और फरार हो गए। रविवार रात करीब डेढ़ बजे दो लुटेरों ने पेट्रोल पंप पर सो रहे कर्मचारी पर पिस्तौल तान दी और उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक दिया। साथ ही कर्मचारी लुम्बाराम के साथ मारपीट कर चाकू से वार भी किया, जिससे लुम्बाराम जख्मी हो गया। पास में टोल नाका होने और पंप कर्मचारियों के शोर की आवाज से लुटेरे हड़बड़ा गए और मौके से फरार हो गए। लूट की यह नाकाम वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई। पंप कर्मचारी लुम्बाराम ने बताया कि दो अज्ञात लुटेरे पंप पर लूट करने के लिए आए थे। उन्होंने पहले बाहर सो रहे साथी कर्मचारी की आंखों में मिर्ची डाली, जिसके बाद वह भागता हुआ ऑफिस में आया। उसने उसे नींद से जगाया, तभी उन लुटेरों ने पिस्तौल तान दी। फिर उन्होंने जैसे-तैसे कर अपनी जान बचाते हुए लुटेरों का सामना किया। इसके चलते लुटेरे हड़बड़ाहट में भाग गए और पंप पर लूट की वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। पचपदरा पुलिस को सूचना मिलने पर सोमवार सवेरे पुलिसकर्मियों ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in