ati-utkrisht-and-utkrisht-seva-medal-for-17-railway-protection-force-personnel
ati-utkrisht-and-utkrisht-seva-medal-for-17-railway-protection-force-personnel

रेलवे सुरक्षा बल के 17 कार्मिकों को अति उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा पदक

जयपुर, 22 जून (हि.स.)। महानिदेशक रेलवे सुरक्षा बल नई दिल्ली द्वारा रेलवे सुरक्षा बल उत्तर पश्चिम रेलवे के 12 कार्मिकों को 25 वर्ष से अधिक अति विशेष सराहनीय रेल सेवा के लिए अति उत्कृष्ट सेवा पदक तथा 05 कार्मिकों को 15 वर्ष से अधिक सराहनीय रेलसेवा के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक वर्ष 2019 से सम्मानित किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के उप महाप्रबंधक (सामान्य) व मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार भारतीय रेलवे में रेलवे सुरक्षा बल माल तथा रेल सम्पत्ति, यात्री व यात्री परिसर की सुरक्षा पूरी जिम्मेदारी के साथ निभा रहे है। रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा की अभिवृद्धि में रेल सुरक्षा बल का विशेष योगदान है। वर्तमान में महिलाओं और बच्चों की तस्करी को रोकने तथा रेलवे परिसर में पाये जाने वाले निराश्रित बच्चों के पुर्नवास के लिए भी रेल सुरक्षा बल प्रशंसनीय कार्य कर रही है। महानिदेशक रेलवे सुरक्षा बल द्वारा विशेष सराहनीय रेलसेवा के लिए प्रतिवर्ष रेलवे सुरक्षा बल के कार्मिकों को सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में सेवा पदक 2019 के तहत उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मण्डल के उपनिरीक्षक राम किशोर योगी सहित 12 कार्मिकों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया है। इसमें बीकानेर मण्डल के 09 एवं जयपुर, अजमेर व जोधपुर मण्डल के 01-01 कार्मिक को यह पदक दिया गया है। इसी के साथ बीकानेर मण्डल के 04 कार्मिक एवं जोधपुर मण्डल के 01 कार्मिक को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आनन्द प्रकाश ने पदक प्राप्त कर्मचारियों को अधिक उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित / ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in