सहायक वन संरक्षक एवं वन रेंज अधिकारी परीक्षा के ऐच्छिक विषयों का माध्यम अंग्रेजी रहेगा
सहायक वन संरक्षक एवं वन रेंज अधिकारी परीक्षा के ऐच्छिक विषयों का माध्यम अंग्रेजी रहेगा

सहायक वन संरक्षक एवं वन रेंज अधिकारी परीक्षा के ऐच्छिक विषयों का माध्यम अंग्रेजी रहेगा

अजमेर, 23 जुलाई (हि.स.)। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक वन संरक्षक एवं वन रेंज अधिकारी ग्रेड प्रथम- प्रतियोगी परीक्षा, 2018 (वन विभाग) के ऐच्छिक विषय के प्रश्नपत्रों का माध्यम अंग्रेजी रखा जाएगा। शेष विषयों का माध्यम द्विभाषी हिन्दी व अंग्रेजी रहेगा। आयोग के सचिव शुभम चौधरी ने बताया कि जिन विषयों के प्रश्नपत्र अंग्रेजी माध्यम में ही रहने है उनमें कम्पयूटर इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग,एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, कैमिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिोनिक इंजीनियरिंग, फोरेस्ट्री, हॉर्टीकल्चर एंड वेटरनिटी साइंस शामिल हैं तथा शेष विषयों का माध्यम द्विभाषी (हिन्दी व अंग्रेजी) होगा। हिन्दुस्थान समाचार/संतोष/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in