assembly-by-election-kiran39s-daughter-deepti-will-be-bjp-candidate-in-rajsamand
assembly-by-election-kiran39s-daughter-deepti-will-be-bjp-candidate-in-rajsamand

विधानसभा उपचुनाव : राजसमंद में किरण की पुत्री दीप्ति होगी भाजपा प्रत्याशी

25/03/2021 राजस्थान में भाजपा ने जारी की अपने प्रत्याशियों की सूची उदयपुर, 25 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में होने वाले उपचुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। गौरतलब है कि राजस्थान में सहाड़ा, सुजानगढ़ तथा राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हो रहे हैं। भाजपा ने सहाडा के लिए रतन लाल जाट, सुजानगढ़ के लिए खेमाराम मेघवाल तथा राजसमंद के लिए दीप्ति माहेश्वरी को प्रत्याशी बनाया है। उल्लेखनीय है कि दीप्ति माहेश्वरी दिवंगत विधायक किरण माहेश्वरी की पुत्री हैं। हिंदुस्थान समाचार/ सुनीता कौशल/ ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in