art-contest-results-announced
art-contest-results-announced

कला प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

जोधपुर, 18 मई (हि.स.)। ईस्टर्न फाउंडेशन ऑफ़ आर्ट एंड कल्चर द्वारा आयोजित 6 अंतराष्ट्रीय कला प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिणाम अभिज्ञ विचारक मंडली द्वारा घोषित किया गया है। इस प्रतियोगिता में पूरी दुनिया से 526 कलाकृतियां हस्तगत हुई थी। इनमें से 14 कलाकृतियां प्रोफेशनल केटेगरी से, 13 कलाकृतियां स्टूडेंट केटेगरी से चयनित की गई। इसके अलावा इफएसी के सृजन सम्मान के लिए कलाकार पंचानन सामल को संस्था द्वारा चयनित किया गया। सामल अपनी सृजन कला द्वारा समाज को नई दिशा दे रहे हैं, हर साल नूतन कलाकारों की सृष्टि करने में सफल हुए हैं। उनकी निस्वार्थ कामना के लिए उन्हें यह सृजन सम्मान दिया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए निर्णायक मंडली में वीरन्ना मनप्पा अर्कषली, कर्नाटक शिल्पकला अकादमी के चेयरमैन चंद्र शेखर ए.पि, मुद्रण कला विभाग के मुख्य, महिसुर चित्र कला महाविद्यालय बसवराज मुसवालजी, पूर्व अध्यक्ष कर्णाटक ललित कला अकादमी एवं वरिष्ठ चित्रकार कंदन मंगलोर शामिल थे। सभी विचारकों ने एक-एक कलाकृतियों का अनुध्यान करते हुए समस्त नियमों के साथ सृजनशीलता तथा नूतनता के आधार पर विजेताओं का नाम घोषित किया। प्रोफेशनल केटेगरी में मानसी सागर, नाशिक (श्रेष्ठ कला पुरस्कार), किरण शेरख़ाने, कर्नाटक (श्रेष्ठ छवि पुरस्कार), उज्ज्वल मंडल, ईस्ट मेदिनीपुर (श्रेष्ठ भास्कर्य पुरस्कार), अबनींद्र कर, ओडिशा (श्रेष्ठ रेखाचित्र पुरस्कार), संदीप सुनेरिया, गुजरात (श्रेष्ठ ग्राफिक़ पुरस्कार), हाइली कमांडेड पुरस्कार शिल्पी नीलिमा श्रीवास्तव, भोपाल, गायत्री मंथा, कर्नाटक, धर्मेंद्र ल. साहनी, गुजरात, शुवांकर बेरा, पश्चिम बंगाल, योजना देहनकर, नवी मुंबई, अनिर्बन शेठ, पश्चिम बंगाल, समरेंद्र बेहरा, ओडिशा, अपूर्वा भांडे, ईस्ट मुंबई, स्टूडेंट केटेगरी में सत्यम मल्हार, सिंधुदुर्ग (श्रेष्ठ कला पुरस्कार), श्वेता विश्वकर्मा, भास्कर ज्योति सैकिआ, असम (श्रेष्ठ भास्कर्य पुरस्कार), महासेवता बिस्वास, नई दिल्ली (श्रेष्ठ रेखाचित्र पुरस्कार), भानु श्रीवास्तव, चंडीगढ़ (श्रेष्ठ ग्राफिक़ पुरस्कार), हाइली कमांडेड पुरस्कार शिल्पी रिया प्रेमचंद चांदवानी, मुंबई, खान शमीम अख्तर, मुंबई, सुकर्ना दास, पश्चिम बंगाल, सुनैना, पठानकोट, शिवम् शर्मा, दिल्ली, प्रिया गुप्ता, दिल्ली, अज़ीज़ वर्मा, पठानकोट, स्वरुप कँवार, राजस्थान को चयनित किया गया है। यह पूरी प्रक्रिया इएफएसी के संपादक मनोज संधा के तत्वावधान में हुआ था। उनके साथ संस्था के अन्य सदस्य यतीश कासरगोड, दिलीप मल्लिक, केशव वरनोति, नृसिंघ चरण ओझा, टिकम खंडप्पा, संगीत सामंतराय एवं किशोर चंद्र नायक शामिल थे। संस्था के अध्यक्ष प्रदीप्त किशोर दास ने बताया कि 30 मई को सुबह 10 बजे गूगल मीट के ज़रिये पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in