along-with-the-city-the-temperature-increased-in-the-hill-station-mt
along-with-the-city-the-temperature-increased-in-the-hill-station-mt

शहर के साथ ही हिल स्टेशन माउंट में भी बढऩे लगा तापमान

जोधपुर, 26 फरवरी (हि.स.)। मारवाड़ में अब दिन के साथ रात का तापमान भी बढऩे लगा है। यहां तक कि एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। जोधपुर में शुक्रवार को दोपहर में तापमापी पारा 36 डिग्री तक पहुंच गया। प्रदेश के अधिकतर भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान औसत से करीब तीन से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में 28 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इस सिस्टम के प्रभाव से ही तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज हो रहा है। एक मार्च से एक बार वापस तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होगी। हालांकि आगामी पांच दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने की ही संभावना है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हवाओं की रफ्तार थमने से दिशा बदल गई है। मौसम विभाग के अनुसार एक मार्च से ठंड फिर से जोर पकड़ सकती है। तापमान तीन से पांच डिग्री तक गिरेगा। जोधपुर में पिछले चार दिन से तल्ख धूप के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। आज भी लोगों को दोपहर में तल्ख धूप ने सताया। शरीर पर लदे भारी भरकम कपड़े उतर गए है। तेज गर्मी के कारण दोपहर में कई जगह पंखे भी चलने लगे हैं। ज्यूस और आइसक्रीम की दुकानों पर भीड़ बढऩे लग गई है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in