agriculture-law-will-enrich-farmers---rajendra-rathore
agriculture-law-will-enrich-farmers---rajendra-rathore

कृषि कानून किसानों को समृद्ध करेगा- राजेन्द्र राठौड़

सीकर, 07 मार्च (हि.स.)। केन्द्र सरकार के किसानों के हित में लागू किए कृषि कानूनों की जानकारी जन जन तक पहुंचाए। कृषि कानून से देश का किसान समृद्ध होगा। राजस्थान विधानसभा में भाजपा के उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने रविवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय में आयोजत जिला कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए यह अपील की। राठौड़ ने गांवों में कार्यकर्ता को ही गांवों में पार्टी का मुखौटा बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से 8 से 14 मार्च तक राज्य की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जनता के बीच ले जाया जाएगा। राठौड़ ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने किसानों, बेरोजगारों व पंचायतों के साथ धोखा किया है। किसानों की संपूर्ण कर्जा माफी नहीं किया , बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया वहीं पंचायतों को मिलने वाली राशि भी बंद कर दिया। राठौड़ ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को चिंताजनक बताते हुए कहा कि प्रदेश सहित शेखावाटी में गैंग सक्रिय हो रही है, अस्पतालों में से नवजात शिशुओं को चुराया जाने लगा है, बच्चों की तस्करी हो रही है। फिर भी कांग्रेस पार्टी व सरकार कहती है कि दो साल बेमिसाल। जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि भाजपा ने राजनीतिक दल नहीं बनकर सामाजिक संगठन के रूप में जनता की सेवा की है। कोरोना काल में पार्टी की ओर से एक लाख से अधिक भोजन के पैकेट, चोहत्तर हजार से अधिक खाघ्य सामग्री के किट बांटें और रक्त की कमी होने पर पार्टी के युवाओं ने रक्तदान किया है। स्थानीय सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि भारत के युवाओं के ज्ञान का फायदा विदेशी उठा रहे हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बजट में पच्चास हजार करोड़ रूपये युवाओं के रिसर्च के लिए रखा है। प्रदेश उपाध्यक्ष माधवराम ने कृषि विधेयकों को काला कानून बाताने वाले किसान नेताओं को संदेश दिया काला कानून तो कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगा कर लागू किया था। उन्होंने कहा कि कृषि विधेयकों से देश का किसान समृद्ध होगा और अपनी फसल का उचित मूल्य ले सकेगा। किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां ने कहा कि कृषि कानूनों के लागू होने पर देश का किसान सुखी व संपन्न होगा। कई लोग राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए किसानों को बहकाने में लगे हुए है, लेकिन देश का किसान भाजपा में विश्वास रखते हुए मोदीजी के साथ खड़ा है। संगठन प्रभारी दिनेश धाबाई ने पदाधिकारियों से कहा कि 6 अप्रेल तक भाजपा मंडलों की व 25 सितंबर तक प्रत्येक बूथ की समिति व शक्ति केंद्रों की तथा 25 दिसंबर तक पन्ना प्रमुख की रचना कर लें। बैठक में जिला कार्यसमिति की ओर से राजनीतिक प्रस्ताव भी पास किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री भंवरलाल वर्मा ने किया, राजनीति प्रस्ताव जिला महामंत्री प्रभुसिंह शेखावत ने रखा और रमेश जलधारी ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। हिन्दुस्थान समाचार / पवन/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in