after-alwar-city-now-there-is-water-shortage-in-villages-too-troubled-women-jammed
after-alwar-city-now-there-is-water-shortage-in-villages-too-troubled-women-jammed

अलवर शहर के बाद अब गांवों में भी पानी की किल्लत, परेशान महिलाओं ने लगाया जाम

अलवर, 10 जून (हि.स.)। जिले में पानी की समस्या नासूर बनती जा रही है। अलवर शहर सहित जिले के कई क्षेत्रों में आए दिन पानी की समस्या से लोग परेशान हैं। गुरुवार की सुबह अलवर जयपुर मार्ग स्थित अकबरपुर बस स्टैंड पर पानी की समस्या से परेशान खेड़का गांव की महिलाओं ने जाम लगा दिया। जाम से रोड़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। घटना की सूचना पर अकबरपुर पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश का प्रयास किया। समाजसेवी महेश पटेल और पुलिस की समझाइश के बाद महिलाओं ने जाम खोला। जिसके बाद पुलिस ने यातायात सुचारू करवाया। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि उनके गांव में पानी की समस्या काफी दिनों से बनी हुई है। जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत करने के बावजूद भी आज तक समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। वहीं समाजसेवी महेश पटेल ने बताया कि पानी की समस्या को देखते हुए जलदाय विभाग की ओर से पानी के दो टैंकर ग्रामीणों के लिए भेजे गए हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्दी ही समस्या का निस्तारण कर दिया जाएगा। अलवार शहर के कई वार्डों में पानी की समस्या बनी हुई है। ऐसे में आमजन सुबह और शाम पार्षदों के घर के चक्कर लगा रहे हैं। ऐसे में पार्षद आमजन के साथ मिलकर जलदाय विभाग के अधिकारियों को शिकायत कर रहे हैं लेकिन फिर भी वार्डों में पानी की समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा। गर्मी अधिक होने से बनी इन दिनों तापमान अधिक होने के कारण गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। जिस कारण सुबह 10 बजे बाद ही शहर के रोड व गलियां सूनी हो जाती है। शाम तक तापमान अधिक रहता है। ऐसे में गर्मी से बचने के लिए लोगों को पीने के पानी की आवश्यकता भी पहले से अधिक हो रही है। साथ ही गर्मी से बचने के लिए घरों में कूलरों में भी पानी डालने के लिए चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/ मनीष बावलिया/ ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in