address-of-dr-saidryavah-rss-cum-sarkaryavah-on-saturday
address-of-dr-saidryavah-rss-cum-sarkaryavah-on-saturday

आरएसएस के सह सरकार्यवाह डॉ. वैद्य का उद्बोधन शनिवार को

जयपुर, 25 फरवरी (हि.स.)। विद्या भारती राजस्थान के तत्वावधान में जयदेव पाठक जन सेवा न्यास की ओर से 27 फरवरी को शाम चार बजे जवाहरनगर सेक्टर 2 स्थित उच्च माध्यमिक सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा। व्याख्यानमाला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर उद्बोधन देंगे। आदर्श शिक्षा परिषद समिति के संयोजक ने बताया कि व्याख्यानमाला में शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आचार्यों व प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया जाएगा। व्याख्यानमाला के मुख्य अतिथि कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जीतसिंह संधू होंगे। अध्यक्षता वैदिक आश्रम पीपराली के अध्यक्ष एवं सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in