महिला दिवस की पूर्व संध्या पर 21 महिलाओं का होगा सम्मान

21-women-will-be-honored-on-the-eve-of-women39s-day
21-women-will-be-honored-on-the-eve-of-women39s-day

जोधपुर, 06 मार्च (हि.स.)। हैल्पिंग पीपल ट्रस्ट और उम्मीद की एक किरण ट्रस्ट की तरफ से महिला दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को 21 महिलाओं का सम्मान समारोह एक निजी होटल में आयोजित समारोह में करेगी। इस अवसर पर 11 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें भी वितरित की जाएगी। यह जानकारी हैल्पिंग पीपल ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पोहानी ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की ओर से नारी सशक्तीकरण की दिशा में महिलाओं और बालिकाओं के शैक्षणिक, आर्थिक और रोजगारोनुमखी सहयोग के लिये प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने बतााय कि अब तक उनके ट्रस्ट की ओर से 150 महिलाओं को रोजगार दिलाया गया है। जिसके चलते वो अपने घर पर ही बैठ कर अपने परिवार का लालन पालन कर सके। इसके साथ ट्रस्ट की ओर से जरूरतमद बालिकाओं को शिक्षा में भी आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी संस्थान रक्तदान शिविर, चिकित्सा के क्षेत्र में जरूरतमंद सरकारी अस्पतालों में उपकरणों को भेंट करने के साथ मरीजो की सेवा के लिये भी प्रयासरत रहती है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in