21-hospitals-in-dungarpur-district-related-to-chief-minister-chiranjeevi-health-insurance-scheme
21-hospitals-in-dungarpur-district-related-to-chief-minister-chiranjeevi-health-insurance-scheme

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में डूंगरपुर जिले के 21 अस्पताल सम्बद्ध

डूंगरपुर, 01 मई (हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत ने शनिवार को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना व 18 से 45 उम्र तक के लोगों के टीकाकरण का वर्चुअली शुभारंभ किया। इसमें राज्य के सभी जिलों से ब्लॉक स्तर तक के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया। इस मौके पर डूंगरपुर जिला मुख्यालय से जिला कलेक्टर सुरेश ओला, उप जिलाप्रमुख सुरता परमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंजलि राजौरिया, सीएमएचओ डॉ. राजेश शर्मा, मेडिकल प्राचार्य एवं नियंत्रक श्रीकांत असावा, नगरपरिषद् आयुक्त नरपत सिंह राजपुरोहित ने भाग लिया। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि इस योजना से डूंगरपुर जिले के 21 अस्पताल सम्बद्ध है जिसमें तीन निजी भी है। उन्होंने बताया कि इसमें हरिदेव जोशी सामान्य चिकित्सालय डूंगरपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय उप जिला चिकित्सालय सागवाड़ा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलियाकोट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछीवाड़ा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डूंगरसारण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरोदा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीमलवाडा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गामडी अहाड़ा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवल पाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैंजी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुचिया बड़ा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दामड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साबला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुराना अस्पताल डूंगरपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुंजपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिखली, जीवन ज्योति अस्पताल डूंगरपुर, पूजा सर्जिकल अस्पताल डूंगरपुर, जील मल्टीनेशनल हॉस्पिटल सम्मिलित है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में दस हजार दो सौ बाईस का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। हिंदुस्थान समाचार / संतोष व्यास/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in