18 पाक विस्थापितों को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे
18 पाक विस्थापितों को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे

18 पाक विस्थापितों को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे

जयपुर,18 दिसम्बर( हि.स.)। जयपुर जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में 18 पाक विस्थापितों को नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर जिला कलेक्टर नेहरा ने इन्हें बधाई देते हुए कहा कि वह अब भारत के स्वतंत्र नागरिक के रूप में संविधान की ओर से दिए गए सभी अधिकारों और सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे। इसके साथ ही जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में देश की प्रगति में अपना योगदान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जयपुर जिला प्रशासन लगातार पात्र लोगों को नागरिकता प्रदान करने का कार्य कर रहा है। इससे पहले भी जयपुर जिला प्रशासन की ओर से 50 लोगों को नागरिकता दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही सभी पात्र लोगों को नागरिकता प्रदान कर समस्त प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in