12 अक्टूबर को प्रदेश में एम्बुलेस सेवाएं पूरी तरह ठप

12 अक्टूबर को प्रदेश में एम्बुलेस सेवाएं पूरी तरह ठप
12 अक्टूबर को प्रदेश में एम्बुलेस सेवाएं पूरी तरह ठप

जयपुर, 08 अक्टूबर(हि.स.)।राजस्थान एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन ने गुरूवार को प्रदेशस्तरीय बैठक कर 12 अक्टूबर को प्रदेश में एम्बुलेस सेवा ठप घोषणा की गई है। राजस्थान एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि गुरूवार को एम्बुलेंस सेवा 108 और 104 के कर्मचारियों की प्रदेशस्तरीय बैठक जयपुर में की गई, जिसमें सभी जिलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जिसमें एम्बुलेंस कर्मचारी अक्टूबर 2019 से अपनी मांगों को लेकर सघंर्षत करता आ रहा है। लेकिन आजतक आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधी राष्ट्रीय स्वास्थय मिशन के अधिकारियों से एम्बुलेंस वाहनों में समय पर डीजल नीह डलवाना, मरमस्त कार्य समय पर नहीं करवाना,सहित कई परेशानियों के चलते पिछले छह माह से लगातार वार्ताए चल रही है। लेकिन वह बेनतीजा निकली। जिसके चलते 12 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में एम्बुलेंस सेवा 108 और 104 पूरी तरह बंद की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in