जिला यूथ कांग्रेस ने किया राज्यसभा सांसद दूलों के घर के बाहर प्रदर्शन
जिला यूथ कांग्रेस ने किया राज्यसभा सांसद दूलों के घर के बाहर प्रदर्शन

जिला यूथ कांग्रेस ने किया राज्यसभा सांसद दूलों के घर के बाहर प्रदर्शन

चंडीगढ़, 07 अगस्त ( हि.स.)। नकली शराब और उससे हुई 113 मौतों को लेकर पंजाब में सत्ताधारी कांग्रेस में आंतरिक टकराव तेज़ हो गया है। आज जिला युथ कांग्रेस की ओर से कांग्रेस पार्टी के ही राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह दूलो के खन्ना स्थित ग्रह निवास का घेराव करते हुए उन्हें अपनी बात सार्वजनिक रूप से न कर आलाकमान से बन्द कमरे में बैठक करने की नसीहत दी गई। कार्यकर्ताओं ने दूलो विरुद्ध नारेबाजी भी की। जब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दूलो के निवास का घेराव किया तब राज्यसभा सदस्य दूलो अपने निवास पर ही थे। नारेबाजी के बीच दूलो ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास भी किया, परन्तु वे असफल रहे। तब दूलो ने भी कार्यकर्ताओं को जम कर खरी खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि वे आल इंडिया कांग्रेस पार्टी के फाउंडर सदस्य हैं और वे उन्हें न समझायें की क्या करना चाहिए और क्या नही करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि राज्य सभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा और शमशेर सिंह दूलो ने पंजाब में नकली शराब से हुई मौतों पर राज्यपाल से मिलकर इसकी जाँच सीबीआई से करवाने की मांग की थी , जिसे लेकर कांग्रेस के मंत्री भी दोनों के विरुद्ध भड़के हुए है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने तो पार्टी हाई कमान को एक शिकायत भेज कर दोनों सदस्यों को पार्टी निष्काषित करने की मांग भी कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र जग्गा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in