Transfer of several officers in Ferozepur Railway Division
Transfer of several officers in Ferozepur Railway Division

फिरोजपुर रेल मंडल में क‌ई अधिकारियों के तबादले

चंडीगढ़ , 14 जनवरी ( हि स ): फिरोजपुर मंडल रेल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने आज बताया कि फिरोजपुर मंडल के अनेक अधिकारियों का तबादला हुआ है | श्रीमती उषा किरण को पदोन्नति कर डिविजनल हॉस्पिटल, फिरोजपुर में मुख्य चिकित्सक अधीक्षक के पद पर अमरेन्द्र चटर्जी के रिटायर होने के बाद लगाया गया है | रजनीश कुमार त्रिपाठी को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, फिरोजपुर के पद पर श्री आशीष कुमार की जगह लगाया गया है | आशीष कुमार को पदोन्नति पर दक्षिण पूर्व रेलवे, कोलकाता में डीआईजी लगाया गया है | अभिषेक ठाकुर को वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी,फिरोजपुर के पद पर श्री युसूफ कबीर की जगह लगाया गया है | चंद्रशेखर को मंडल कार्मिक अधिकारी, फिरोजपुर के पद पर श्री जय सिंह की जगह लगाया गया है | विनय कुमार की नियुक्ति वरिष्ठ मंडल अभियंता-II, फिरोजपुर के पद पर हुआ है | उनको सुशील कुमार की जगह लगाया गया है | संजीव कुमार गुप्ता को मंडल वाणिज्य प्रबंधक, फिरोजपुर के पद पर श्री पवनिश कत्तल की जगह लगाया गया है | फिरोजपुर मंडल में मंडल वाणिज्य प्रबंधक के दूसरे पद पर श्री हरिदीप कुमार को नियुक्त किया गया है | मंडल रेल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने बताया कि इन अधिकारियों की प्राथमिकता अपने-अपने विभागों में रेलवे यात्रियों एवं कर्मचारियों को बेहतर सुविधा प्रदान करना होगा | हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र जग्गा / संजीव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in