चंडीगढ़ के एमएलए हॉस्टल पार्किग में खड़ी कार में चली गोली, कांस्टेबल की मौत
चंडीगढ़ के एमएलए हॉस्टल पार्किग में खड़ी कार में चली गोली, कांस्टेबल की मौत

चंडीगढ़ के एमएलए हॉस्टल पार्किग में खड़ी कार में चली गोली, कांस्टेबल की मौत

चंडीगढ़,01 अगस्त(हि.स.)। चंडीगढ़ पुलिस में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एमएलए हॉस्टल की पार्किंग में खड़ी गाड़ी में अचानक गोली चलने से पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल की मौत हो गई। गोली कांस्टेबल की सर्विस गन से चली है। घटना शुक्रवार देर रात की है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस की 82 बटालियन में तैनात कॉन्स्टेबल सिमरनजीत सिंह की हाई कोर्ट सुरक्षा में ड्यूटी थी। चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार रात करीब तीन बजे पुलिस को पंजाब एमएलए हॉस्टल के पास खड़ी बलेनो कार में गोली चलने से एक व्यक्ति के लहूलुहान हालत में पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे पीजीआई भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गोली कांस्टेबल की सर्विस गन से चली हुई बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है लेकिन फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/नरेंद्र जग्गा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in