cabinet-minister-ashu-releases-usman-rehmani39s-book-dastan-e-ludhiana
cabinet-minister-ashu-releases-usman-rehmani39s-book-dastan-e-ludhiana

कैबिनट मंत्री आशु ने किया उस्मान रहमानी की पुस्तक दास्तान-ए-लुधियाना को रिलीज

लुधियाना, 13 मार्च (हि.स) कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने शनिवार को स्थानीय एस.सी.डी सरकारी कालेज के शाहिर आडोटोरियम में लुधियाना जामा मस्जिद के नायब शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी की तरफ से लुधियाना के इतिहास पर लिखी गई एतिहासिक पुस्तक दास्तान-ए-लुधियाना रिलीज की। इस मौके पर उनके साथ शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमानी सानी लुधियानवी, शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू, मेयर बलकार सिंह संधू, गुरुद्वारा दु:ख निवारण साहिब से प्रितपाल सिंह पाली के अलावा अन्य मौजूद थे। आशु ने इस इस मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि यह किताब पंजाब राज्य के व विशेष कर जिला लुधियाना के शहीदों के जीवन के बारे में बताती है। इस विषय पर पहली पुस्तर 1875 से 1947 तक जंग-ए-आजादी (आजादी संग्राम) में लुधियाना निवासियों के बारे में भी बताया गया है। उन्होंने कहा कि इन महान शहीदों की जिंदगी व कुर्बानी हमेशा नौजवानों को देश के लिए निस्वार्थ सेवा करने के लिए प्रेरित करने के लिए रोशन बन कर काम करेगी। इस तरह की पुस्तकें विशेष कर नौजवानों में राष्ट्रवाद और देश भक्ति के जज्बे को जीवित रखने के लिए मार्ग दर्शक का काम करती है। किताब में लुधियाना से संबधित महान देशभक्त और देश की आजादी के लिए लड़ने वाले व कुर्बानियों देने वाले शहीद करतार सिंह सराभा, सतगुरू राम सिंह जी, शहीद सुखदेव थापर के अलावा लुधियाना का इतिहास, लोधी किला, रेलवे स्टेशन, पहली पुलिस पोस्ट, पहली बिटूमैन रोड, जिस दिन पहला एमसी स्थापित हुआ, पहला टेलिफोन कनैकशन, पहला स्कूल व अन्य दिलचस्प तथ्य है जो लुधियाना से जुड़े हुए है। उपरोक्त के अलावा मोहम्मद मुस्तकीन, स्कूल के प्रिसीपल धर्म सिंह संधू, योगेश हांडा, रमनजीत सिंह लाली, जसदेव सिंह सेखों, जतिंदर बेदी, अश्वनी भल्ला, संदीप पुरी के अलावा अन्य मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/ कुमार / नरेंदर जग्गा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in