bjp39s-demonstration-against-the-increase-in-sewerage-rates-surrounded-the-four-zones-of-the-municipal-corporation
bjp39s-demonstration-against-the-increase-in-sewerage-rates-surrounded-the-four-zones-of-the-municipal-corporation

सीवरेज की दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, नगर निगम के चारों जोन का किया घेराव

लुधियाना, 17 जून (हि.स.) । लुधियाना में बिजली, पानी व सीवरेज की दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ गुरूवार को भाजपा ने नगर निगम का घेराव किया। जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंगल, प्रदेश उप प्रधान प्रवीण बंसल समेत तमाम पार्टी के तमाम नेता पहुंचे। जोन ए भाजपा चारों जोनों में घेराव कर रही है। भाजपा से कुछ दिन पहले ही घेराव का ऐलान किया था। पार्टी लंबे समय से पानी-सीवरेज के बिलों की प्राइवेट रिकवरी के खिलाफ विरोध जता रही है। जोन डी के बाहर प्रो. राजिंदर भंडारी के नेतृव में भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं। निगम ने लुधियाना में एक अप्रैल से पानी-सीवरेज के नए रेट लागू किए हैं और बिलों की वसूली निजी हाथों में देने का प्रस्ताव पास किया है। लेकिन भाजपा ने इन दोनों प्रस्तावों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला प्रधान पुष्पेंदर सिंगल ने कहा जिस वक्त पंजाब में भाजपा सरकार थी, उस समय 125 गज तक के मकानों को पानी-सीवरेज का बिल माफ था और कांग्रेस के नए फरमान में 125 गज से नीचे के मकानों को पानी सीवेरज का बिल लगाने का फैसला किया गया है। इसका बोझ आम आदमी पर पड़ेगा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा की पानी सीवरेज की रिकवरी निजी हाथों में देने से शहर में गुंडागर्दी व दहशत को बढ़ावा मिलेगा। पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल के नेतृत्व में जिला भाजपा पदाधिकारियों, पार्षदों, मण्डल प्रधानों और कार्यकर्ताओं की तरफ से सुबह 10 से साढ़े ग्यारह बजे तक महानगर के चारों नगर निगम जोनों के बाहर 125 गज से नीचे के घरों पर 2400 रु सलाना पानी व सिवरेज बिल लगाने और 125 गज के ऊपर के प्रॉपर्टी पर बिल बढ़ाने के विरोध में जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/ कुमार/ नरेंद्र जग्गा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in