3-drug-traffickers-declared-as-fugitive-by-police
3-drug-traffickers-declared-as-fugitive-by-police

3 नशा तस्करों को पुलिस ने किया भगौड़ा करार

लुधियाना, 1 मार्च (हि.स) नशा तस्करी के आरोप में नामजद किए गए तीन आरोपियों को पुलिस ने अदालत की कार्रवाई के बाद भगौड़ा करार देकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना दरेसी की पुलिस ने गुरू अर्जुन देव नगर के रहने वाले हरजिंदर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की है। सब इंस्पेक्टर हरभजन सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ पुलिस ने साल 1997 में नशा तस्करी के आरोप में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। आरोपी बाद में जमानत पर रिहा होने के बाद अदालत में पेश नहीं हुआ। इसी तरह थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने प्रेम बिहार के रहने वाले कीमती लाल के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपी को पुलिस ने 2015 में नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था और आरोपी बाद में जमानत मिलने के बाद अदालत में पेश नहीं हुआ। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है। थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने गांव खानपुर के रहने वाले कमलजीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को साल 2016 में नशा तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में आरोपी अदालत में पेश नहीं हुआ। थाना डेहलों की पुलिस ने साल 2020में गिरफ्तार किए गए आरोपी सुखविंदर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की है। हिन्दुस्थान समाचार/ कुमार/ नरेंदर जग्गा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in