नगालैंड में कोरोना के 22 नये मामले, कुल मरीजों की संख्या 11305
नगालैंड में कोरोना के 22 नये मामले, कुल मरीजों की संख्या 11305

नगालैंड में कोरोना के 22 नये मामले, कुल मरीजों की संख्या 11305

कोहिमा, 04 दिसम्बर (हि.स.)। नगालैंड में प्रतिदिन काफी संख्या में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। राज्य में शुक्रवार को 22 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की कुल संख्या 11305 हो गई है। गुरुवार को 239 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में कुल 10649 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। जबकि, 478 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। वहीं 65 मरीजों की अब तक मौत हुई है। शुक्रवार को एक मरीज की मौत हुई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एसपी फोम ने शुक्रवार को ट्वीट कर 22 नये कोरोना मरीजों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि संक्रमितों के कांटेक्ट में आने वाले लोगों का पता लगाया गया है। राज्य में कोरोना से एक्टिव मामले 4.2 फीसद है। जबकि, स्वस्थ होने का आंकड़ा 94.2 फीसद है। वहीं प्रति 10 लाख लोगों पर 53,131 लोगों की जांच की जा रही है। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 0.3 फीसद है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in