मिजोरम में 43 कोरोना के नये मरीज, कुल 1908
मिजोरम में 43 कोरोना के नये मरीज, कुल 1908

मिजोरम में 43 कोरोना के नये मरीज, कुल 1908

आइजोल, 28 सितम्बर (हि.स.)। मिजोरम में रविवार को 43 नये कोरोना के मरीज की शिनाख्त हुई है। कुल संक्रमितों की संख्या 1908 हो गई है। हालांकि, 02 मरीज राज्य के बाहर चले गये हैं। सोमवार को राज्य के डीआईपीआर ने ट्वीट कर बताया है कि राज्य में 43 संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की संख्या 1908 हो गई है, जिसमें से 1373 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को 05 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद घर जाने दिया गया। जबकि, 535 मरीजों का राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। राज्य में एक्टिव मामले 28 फीसद है। वहीं स्वस्थ होने वालों का रेट 72 फीसद है। अब तक राज्य में 62354 लोगों की जांच हुई है। राज्य में मरीजों की औसत वृद्धि दर 2.4 फीसद है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in