मिजोरम में 22 कोरोना के नये मरीज, कुल 1713
मिजोरम में 22 कोरोना के नये मरीज, कुल 1713

मिजोरम में 22 कोरोना के नये मरीज, कुल 1713

आइजोल, 23 सितम्बर (हि.स.)। मिजोरम में बुधवार को 22 नये कोरोना मरीज की शिनाख्त हुई है। कुल संक्रमितों की संख्या 1713 हो गई है। हालांकि, 02 मरीज राज्य के बाहर चले गये हैं। बुधवार को राज्य के डीआईपीआर ने ट्वीट कर बताया है कि राज्य में 22 संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की संख्या 1713 हो गई है, जिसमें से 1023 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 690 मरीजों का राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। राज्य में एक्टिव मामले 40.3 फीसद है। वहीं स्वस्थ होने वालों का रेट 59.7 फीसद है। अब तक राज्य में 53953 लोगों की जांच हुई है। राज्य में मरीजों की औसत वृद्धि दर 2 फीसद है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in