मिजोरम में 14 कोरोना के नये मरीज, कुल 1428
मिजोरम में 14 कोरोना के नये मरीज, कुल 1428

मिजोरम में 14 कोरोना के नये मरीज, कुल 1428

आइजोल, 14 सितम्बर (हि.स.)। मिजोरम में सोमवार को 14 नये कोरोना के मरीज की शिनाख्त हुई है। कुल संक्रमितों की संख्या 1428 हो गई है। हालांकि, 02 मरीज राज्य के बाहर चले गये हैं। सोमवार को राज्य के डीआईपीआर ने ट्वीट कर बताया है कि राज्य में 14 संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की संख्या 1428 हो गई है, जिसमें से 830 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 598 मरीजों का राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मरीजों में 1182 पुरुष और 246 महिलाएं शामिल हैं। राज्य में कोरोना के एक्टिव मामले 41.9 फीसद हैं। वहीं स्वस्थ होने वालों का रेट 58.1 फीसद है। अब तक राज्य में 42164 लोगों की जांच हुई है। राज्य में मरीजों की औसत वृद्धि दर 3.7 फीसद है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in