मिजोरम में 05 कोरोना के नये मरीज, कुल 1008
मिजोरम में 05 कोरोना के नये मरीज, कुल 1008

मिजोरम में 05 कोरोना के नये मरीज, कुल 1008

आइजोल, 30 अगस्त (हि.स.)। मिजोरम में रविवार को 05 नये कोरोना के मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल संक्रमितों की संख्या 1008 हो गई है। हालांकि, 02 मरीज राज्य के बाहर चले गये हैं। रविवार को राज्य के डीआईपीआर ने ट्वीट कर बताया है कि राज्य में 05 संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की संख्या 1008 हो गई है, जिसमें से 589 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 05 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 419 मरीजों का राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नये मरीजों में 01 आइजोल में, 02 कोलासिब में तथा 02 ममित जिले में पाए गए हैं। राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। वहीं संक्रमण के प्रसार को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार काफी कड़ाई से नियमों का पालन कराने में जुटी हुई है। राज्य में एक्टिव मामले 42.1 फीसद है। वहीं स्वस्थ होने वालों का रेट 57.9 फीसद है। अब तक राज्य में 32639 लोगों की जांच हुई है। राज्य में मरीजों की औसत वृद्धि दर 1.6 फीसद है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in