मेघालय में कोरोना के 02 नये मामले, कुल 786
मेघालय में कोरोना के 02 नये मामले, कुल 786

मेघालय में कोरोना के 02 नये मामले, कुल 786

शिलांग, 30 जुलाई (हि.स.)। मेघालय में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में कोरोना के 02 नये मामले सामने आए हैं। मिली जानकारी के अनुसार राज्य में गुरुवार को 02 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से अपने घर लौट गए। राज्य में अब तक 209 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 572 मरीजों का राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मेघालय में कोरोना से अब तक 05 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी शिलांग समेत कई शहरों में कोरोना के मद्देनजर विशेष एहतियात बरते जा रहे हैं। कुछ इलाकों में प्रमुख गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in