मेघालय के तीन पर्यटन स्थलों को फिर से खोला जाएगा : कॉनराड संगमा
मेघालय के तीन पर्यटन स्थलों को फिर से खोला जाएगा : कॉनराड संगमा

मेघालय के तीन पर्यटन स्थलों को फिर से खोला जाएगा : कॉनराड संगमा

शिलांग (मेघालय), 30 अगस्त (हि.स.)। कोरोना महामारी के चलते राज्य का पर्यटन उद्योग पूरी तरह से ठप पड़ा है। कोरोना की वजह से बंद पड़े पर्यटन स्थलों में से तीन पर्यटन स्थलों खोलने का मेघालय सरकार ने निर्णय लिया है। यह जानकारी मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा रविवार को ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि एलीफेंट फॉल्स, वार्डस लेक और लाम नेहरू पार्क को खोल दिया जाएगा। जहां पर पर्यटकों को कोरोना नियमों का पालन करना पड़ेगा। 01 सितम्बर से पर्यटकों के लिए तीनों पर्यटन स्थलों को खोला जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in