मणिपुर में कोरोना के 90 नये मरीजों की शिनाख्त, कुल 6699
मणिपुर में कोरोना के 90 नये मरीजों की शिनाख्त, कुल 6699

मणिपुर में कोरोना के 90 नये मरीजों की शिनाख्त, कुल 6699

इंफाल, 04 सितम्बर (हि.स.)। देश के अन्य हिस्सों की तरह मणिपुर में भी कोरोना के नये-नये मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को राज्य में कोरोना के 90 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 6690 हो गई है। संक्रमीतों में 66 (39 पुरुष और 27 महिला) आम नागरिक तथा 24 केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के कर्मी हैं। संक्रमित 6690 कुल मरीजों में से 5046 आम नागरिक तथा 1653 केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों के कर्मी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि शुक्रवार को 125 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे गई है। राज्य में अब तक 4899 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जबकि, 1765 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक 35 मरीजों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है। शुक्रवार को 03 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में स्वस्थ होने वालों का रेट 73.13 फीसद है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in