श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मंडल की अनोखी पहल, घर जाकर करेगा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मंडल की अनोखी पहल, घर जाकर करेगा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मंडल की अनोखी पहल, घर जाकर करेगा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

युवा आमदार दही हंडी उत्सव इस बार नहीं मनाने का फैसला मुंबई, 11 अगस्त, (हि. स.)। वैश्विक महामारी कोराना वायरस का असर हमारे पारंपरिक त्यौहारों पर भी पड़ा है। इसका संक्रमण नहीं फैले, इसके लिए बड़े पैमाने पर धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन रद्द किए जा रहे हैं। मुंबई और उपनगरों में उत्साह के साथ मनाए जाने वाले दही हंडी उत्सव पर भी इसका असर पड़ा है। नतीजतन तमाम नामी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मंडलों ने इस बार दही हंडी उत्सव नहीं मनाने का फैसला किया है। बहुजन विकास आघाड़ी पुरस्कृत श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मंडल की ओर से पालघर जिले के विरार स्थित मनवेलपाड़ा में होने वाला युवा आमदार मेगा दही हंडी उत्सव इस वर्ष नहीं होगा। इस मौके पर प्रतिवर्ष होने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान को लेकर मंडल ने एक अनोखी पहल की है। मंडल पदाधिकारी इस वर्ष घर-घर जाकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले दसवीं और बारहवीं के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करेंगे। मंडल की ओर से जानकारी दी गई है कि पिछले 12 वर्षों से विधायक हितेंद्र ठाकुर, पूर्व महापौर राजीव पाटील व विधायक क्षितिज ठाकुर के मार्गदर्शन में युवा आमदार मेगा दही हंडी उत्सव मनवेलपाडा विरार पूर्व में आयोजित किया जा रहा था, लेकिन इस वर्ष कोरोना संक्रमण और सामाजिक सुरक्षा को देखते हुए यह उत्सव रद्द करने का निर्णय लिया गया है। मंडल पदाधिकारी इस वर्ष दसवीं व बारहवीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्रों का सम्मान उनके घर पर जाकर करेंगे। मंडल की ओर से बताया गया है कि वर्ष 2020 में दसवीं व बारहवीं की परीक्षा में 85 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले मनवेलपाडा प्रभाग क्षेत्र के रहिवासी छात्र अपना अंकपत्र व आधार कार्ड या मनवेलपाडा विभाग रहिवासी प्रमाणपत्र की छाया प्रति मंडल की ओर से जारी मोबाइल नंबर पर भेजें अथवा मंडल कार्यालय में जाकर जमा करें। अधिक जानकारी के लिए वसई विरार मनपा के पूर्व स्थायी समिति सभापति प्रशांत राउत (9823259449) एवं उनके कार्यालय में (9923709191) स्वप्निल पाटील, धवल पाटील से संपर्क किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मंडल हर वर्ष सामाजिक जागरूकता के साथ महापौर सहायता कोष में मदद करता है, लेकिन इस वर्ष कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच मंडल की ओर से वसई तालुका के जरूरतमंद लोगों को 5 महीने के लिए मुफ्त भोजन, अनाज, खिचड़ी और चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की हैं। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in